Fraud No.1: Fake Loan App Scam: ठगी से बचने के 5 जरूरी तरीके

Fake Loan App के जरिए आजकल लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे में इस तरह के ऐप से सावधान रहना बहुत जरूरी है।
आजकल मोबाइल से Loan लेना काफी आसान हो गया है। पैसों की जरूरत पड़ने पर लोग Google Play Store, WhatsApp और Social Media पर Instant Loan देने वाले Apps खोजते हैं। कुछ Apps दावा करते हैं कि बिना ज्यादा Documents के कुछ ही मिनटों में आपके बैंक खाते में पैसे आ जाएंगे।

लेकिन सावधान! जल्दी Loan पाने के चक्कर में आपकी Personal Information खतरे में पड़ सकती है। कुछ फर्जी Loan Apps लोगों को छोटा Loan देने के बाद उनके मोबाइल का Data हासिल करते हैं। फिर उसी जानकारी के जरिए धमकी देकर पैसे वसूलने की कोशिश की जाती है।

भारत सरकार भी ऐसे llegal Loan Apps को लेकर कार्रवाई कर रही है। आइए जानते हैं कि Fake Loan App Fraud कैसे होता है और इससे खुद को कैसे बचा सकते हैं।

Fake Loan App Fraud क्या है ?

Fake Loan App Fraud एक तरह का Online Financial Fraud है। इसमें ठग नकली या गैरकानूनी Loan Apps के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।

ऐसे Apps कम ब्याज, तुरंत Loan Approval और आसान EMI का लालच देते हैं। जब कोई व्यक्ति Loan के लिए Apply करता है, तो उससे Aadhaar, PAN, मोबाइल नंबर और बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी जा सकती है।

कुछ फर्जी Apps Contacts, Photos और दूसरी निजी जानकारी का Access भी मांगते हैं। बाद में इसी Data का गलत इस्तेमाल करके लोगों को परेशान किया जा सकता है।

Fake Loan App के जरिए कैसे होती है ठगी ?

इस तरह के फ्रॉड में ठग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं।

1. तुरंत Loan देने का लालच

सबसे पहले लोगों को Facebook, Instagram, WhatsApp या SMS पर Loan के विज्ञापन दिखाए जाते हैं। इनमें दावा किया जाता है कि सिर्फ मोबाइल से आवेदन करके ₹5,000 से ₹50,000 तक का Loan मिल सकता है।

पैसों की जरूरत होने पर लोग बिना जांच किए ऐप डाउनलोड कर लेते हैं।

2. मोबाइल का Data Access करना

ऐप में Loan Apply करने के बाद कुछ गैरकानूनी ऐप Contacts, Photos, SMS और दूसरी Permissions मांगते हैं।

अगर कोई व्यक्ति बिना सोचे-समझे सभी Permissions Allow कर देता है, तो उसकी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है।

3. Loan से ज्यादा पैसे मांगना

कुछ फर्जी Loan Apps बहुत कम रकम खाते में भेजते हैं, लेकिन Repayment के समय भारी ब्याज, Processing Fee और दूसरे Charges मांग सकते हैं।

कई बार Loan की असली शर्तें भी पहले साफ नहीं बताई जातीं।

4. फोन करके धमकी देना और ब्लैकमेल करना

यह इस फ्रॉड का सबसे परेशान करने वाला तरीका है। अगर कोई व्यक्ति पैसे देने में देरी करता है या गलत मांगों का विरोध करता है, तो ठग उसके मोबाइल Contacts में मौजूद लोगों को फोन या मैसेज कर सकते हैं47u=कुछ मामलों में Photos के साथ छेड़छाड़ करके बदनाम करने की धमकी भी दी जाती है। इसी डर से कई लोग दबाव में आकर पैसे भेज देते हैं।

सरकार ने Fake Loan Apps पर क्या जानकारी दी ?

भारत सरकार के Ministry of Finance ने 17 मार्च 2026 को जारी जानकारी में बताया कि RBI की Digital Lending Apps (DLA) Directory 1 जुलाई 2025 से चालू है।

इस Directory की मदद से ग्राहक जांच सकते हैं कि कोई Digital Lending App RBI द्वारा Regulated Bank या NBFC से जुड़ा है या नहीं।

सरकार ने यह भी बताया कि MeitY ने गैरकानूनी Loan Lending Apps के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 87 Apps को Information Technology Act के Section 69A के तहत Block किया था। इसके अलावा RBI ने 8 मई 2025 को Digital Lending Directions, 2025 जारी किए थे। इनमें Data Privacy, Loan Recovery और Customer Grievance से जुड़े नियम शामिल हैं।Fake Loan App Scam: ठगी से बचने के 5 जरूरी तरीके

Fake Loan App की पहचान कैसे करें?

Loan लेने से पहले इन बातों पर ध्यान दें:

– ऐप बहुत कम समय में बिना जांच के Loan देने का दावा करे।
– Loan मिलने से पहले अनजान खाते में पैसे जमा करने को कहे।
– Contacts, Photos और SMS जैसी गैर-जरूरी Permissions मांगे।
– Loan देने वाली Bank या NBFC का नाम साफ न बताया जाए।
– ब्याज और Processing Fee की जानकारी छिपाई जाए।
– WhatsApp पर APK File डाउनलोड करने का लिंक भेजा जाए।

ध्यान रखें, केवल Google Play Store पर मौजूद होने से कोई Loan App सुरक्षित साबित नहीं होता।

Fake Loan App Fraud से कैसे बचें?

अगर आप Online Loan लेना चाहते हैं, तो इन सावधानियों को जरूर अपनाएं।

1. Loan App के पीछे मौजूद Bank या NBFC की जानकारी जांचें।
2. RBI की Digital Lending Apps Directory में ऐप और संबंधित Lender का नाम देखें।
3. WhatsApp या SMS से मिले अनजान APK Links डाउनलोड न करें।
4. किसी ऐप को Contacts और Gallery का गैर-जरूरी Access न दें।
5. Loan Agreement और सभी Charges पढ़ने के बाद ही Loan स्वीकार करें।
6. OTP, UPI PIN और Banking Password किसी के साथ शेयर न करें।
7. किसी भी धमकी या Blackmailing से घबराकर पैसे न भेजें।

अगर Fake Loan App से ठगी हो जाए तो क्या करें?

अगर आपके साथ इस तरह की ठगी हो गई है, तो तुरंत ये कदम उठाएं:

– पैसे की ऑनलाइन ठगी होने पर 1930 Cyber Crime Helpline पर कॉल करें।
– https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।
– अपने बैंक को तुरंत जानकारी दें और जरूरत के अनुसार Account तथा UPI की सुरक्षा करें।
– WhatsApp Messages, Call Details, Payment Screenshots और ऐप की जानकारी सुरक्षित रखें।
– अनजान ऐप की Permissions बंद करें और उसे Uninstall करें।
– धमकी या ब्लैकमेलिंग होने पर नजदीकी Police Station में शिकायत करें।

जल्दी शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने की कोशिश की जा सकती है। हालांकि पैसे वापस मिलने की गारंटी नहीं होती।

मेरा सलाह

Fake Loan App के जरिए होने वाली ठगी से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि पैसों की जरूरत में जल्दबाजी न करें। किसी भी अनजान ऐप पर सिर्फ Instant Loan के विज्ञापन देखकर भरोसा न करें।

Loan लेने से पहले संबंधित Bank या NBFC की जानकारी जांचें और अपनी Personal Information सुरक्षित रखें।

याद रखें, कुछ मिनट में मिलने वाला Loan आपकी Privacy और पैसों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इस जानकारी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Cyber Fraud से जुड़ी ऐसी ही जरूरी खबरें और Fraud Alert पढ़ने के लिए 24AllUpdate.com पर विजिट क

1 thought on “Fraud No.1: Fake Loan App Scam: ठगी से बचने के 5 जरूरी तरीके”

Leave a Comment